माँ तुम बहुत याद आती हो
मन में छुपे हुए विचार की तरह
तुम्हारे हाथ के बने अचार की तरह
बादल के पीछे छुपी बूँद की तरह
मन पर छा जाने वाली धुंध की तरह
माँ तुम बहुत याद आती हो
दादी नानी के किस्से की तरह
पलंग पर मेरे हिस्से की तरह
घर के धूप वाले आँगन की तरह
जो दीखता नहीं उस सावन की तरह
अधूरी रह गई प्रेमकहानी की तरह
१६ बरस वाली जवानी की तरह
माँ तुम बहुत याद आती हो
पापा के अथाह प्यार की तरह
तुम्हारे दिए संस्कार की तरह
सहेली से कानों में बात की तरह
गटागट की गोली के स्वाद की तरह
मिटटी में बोए हुए कलदार की तरह
स्कूल के नाम से आए बुखार की तरह
माँ तुम बहुत याद आती हो
बहन की काटी चिकोटी की तरह
गरमागरम रुमाली रोटी की तरह
गाडी की तेज़ स्पीड की तरह
भाई की याद की टीस की तरह
उस घर में बीती हर शाम की तरह
छूटे हुए हर ख्वाब की तरह
माँ तुम बहुत याद आती हो
क्या करू माँ तुम बहुत याद आती हो.....
आपका एक कमेन्ट मुझे बेहतर लिखने की प्रेरणा देगा और भूल सुधार का अवसर भी
मन में छुपे हुए विचार की तरह
तुम्हारे हाथ के बने अचार की तरह
बादल के पीछे छुपी बूँद की तरह
मन पर छा जाने वाली धुंध की तरह
माँ तुम बहुत याद आती हो
दादी नानी के किस्से की तरह
पलंग पर मेरे हिस्से की तरह
घर के धूप वाले आँगन की तरह
जो दीखता नहीं उस सावन की तरह
अधूरी रह गई प्रेमकहानी की तरह
१६ बरस वाली जवानी की तरह
माँ तुम बहुत याद आती हो
पापा के अथाह प्यार की तरह
तुम्हारे दिए संस्कार की तरह
सहेली से कानों में बात की तरह
गटागट की गोली के स्वाद की तरह
मिटटी में बोए हुए कलदार की तरह
स्कूल के नाम से आए बुखार की तरह
माँ तुम बहुत याद आती हो
बहन की काटी चिकोटी की तरह
गरमागरम रुमाली रोटी की तरह
गाडी की तेज़ स्पीड की तरह
भाई की याद की टीस की तरह
उस घर में बीती हर शाम की तरह
छूटे हुए हर ख्वाब की तरह
माँ तुम बहुत याद आती हो
क्या करू माँ तुम बहुत याद आती हो.....
आपका एक कमेन्ट मुझे बेहतर लिखने की प्रेरणा देगा और भूल सुधार का अवसर भी
